Published: | Updated:

BSEB Bihar Board Class 10th Result 2021: दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि बिहार शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए है। यह परीक्षा परिणाम 17 फरवरी 2021 से 24 फरवरी 2021 तक आयोजित की गई परीक्षाओं के लिए है।

  • Issued on: 05 Apr 2021
  • Exam: 17 Feb 2021 to 24 Feb 2021

दिनांक 05.04.2021 को अपराह्न 12:30 बजे वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2021 के परीक्षाफल की घोषणा कर दी है।

श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि परीक्षाफल की घोषणा माननीय मंत्री जी, शिक्षा विभाग, श्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर श्री आर०के० महाजन, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहेंगे।

परीक्षाफल को समिति के वेबसाइट http://onlinebseb.in/, http://resultbseb.online/  पर देखा जा सकता है।

कैसे देखें बिहार बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2021:

Step 1: BSEB बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (http://onlinebseb.in) पर जाएं
Step 2: मुखपृष्ठ पर, BSEB 10 वीं परिणाम 2021 या बिहार बोर्ड 10 परिणाम 2021 या बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2021 देखें
Step 3: बिहार बोर्ड 10 वीं परिणाम 2021 पर क्लिक करें
Step 4: अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें
Step 5: बिहार 10 वीं परिणाम 2021 की जांच करें
Step 6: भविष्य के संदर्भों के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लें।